अयोध्या: रामलला को लगाया कचनार के फूलों का रंग, सुनाया फगुआ, हुई पुष्प वर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हनुमानगढ़ी से हुई होली की शुरुआत, कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में रही धूम

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या के मठ मंदिरों में दो दिन होली उत्सव मनाया गया। सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान हनुमंत लला को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का आगाज हुआ। इसके बाद कनक भवन, मणिरामदास छावनी, राम हर्षण कुंज, जानकी महल, राम वल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, हनुमत निवास समेत अन्य मंदिरों में रंगों के त्योहार की धूम रही। राम मंदिर में दूसरे दिन मंगलवार को फूलों की होली का आयोजन हुआ।

रामलला को कचनार के फूलों से बना अबीर-गुलाल लगाया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी भी शामिल हुए। दोपहर में रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद उन पर पुष्प वर्षा हुई। दर्शनार्थियों पर पुजारियों ने अबीर-गुलाल व फूलों की बारिश की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पुजारियों व संगीतज्ञों ने रामलला को फगुआ सुनाया। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि होली पर रामलला को रत्नजड़ित नवीन वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कराया गया। 56 व्यंजनों में पूड़ी, कचौड़ी, पकौड़ी, गुझिया, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान शामिल रहे।

यह भी पढे़ं: जौनपुर: बीजेपी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति टूटी, भाजपाइयों में आक्रोश, देखें VIDEO

संबंधित समाचार