बरेली: जंक्शन पर 20 मिनट पहले पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार से नियमित शुरू हो गई। बरेली जंक्शन पर पहले दिन ट्रेन समय से 20 मिनट पहले पहुंची। ट्रेन में जंक्शन से 90 यात्री सवार हुए। हालांकि ट्रेन समय से रवाना हुई। सोमवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

बरेली जंक्शन पर मंगलवार को 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8:33 के स्थान पर 8:13 बजे पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन को निर्धारित समय 8:35 बजे रवाना किया गया। ट्रेन का पहला नियमित फेरा होने के कारण अधिकारियों ने लगातार निगरानी की।

मंगलवार को लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में बरेली जंक्शन से मुरादाबाद के लिए तीन, हरिद्वार के लिए 44 और देहरादून के लिए 39 यात्री सवार हुए। वहीं एक्जीक्यूटिव श्रेणी में बरेली से चार सवारियां चढ़ीं। इसके अलावा वापसी में 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत देहरादून से चलकर शाम को 19.05 बजे बरेली जंक्शन पहुंची।

यह भी पढ़ें- बरेली: लल्ला गद्दी के रिश्तेदारों ने मकान बनाने पर मांगी रंगदारी, 4 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार