मुरादाबाद : नॉमिनेशन कराने पहुंची रुचि वीरा, बोलीं- एसटी हसन मेरे बड़े भाई उनके लिए नो कमेंट्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सिंबल पर मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करने वाली बिजनौर से सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा मुरादाबाद के कलेक्ट्रेट पर नामांकन के लिए पहुंची हैं। इस दौरान सपा यूथ के प्रदेश सचिव कामिल मंसूरी, जुबैर असद राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, जिला अध्यक्ष छात्र सभा असलम चौधरी साथ रहे। हालांकि जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता साथ नहीं दिखाई दिए।

मीडिया से बातचीत में रुचि वीरा ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सिंबल पर अपना नॉमिनेशन करने आई हैं। एसटी हसन के नॉमिनेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं। उनके लिए मैं कुछ कमेंट नहीं करना चाहती। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा कि मुझे भेजा गया है। इसीलिए मैं नॉमिनेशन कराने आई हूं। बाकी मीडिया से बातचीत नॉमिनेशंन के बाद की जाएगी। हालांकि, सपा से डॉक्टर एसटी हसन के टिकिट कटने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 72 साल के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश करोड़ों के हैं मालिक, पत्नी भी करोड़पति

संबंधित समाचार