Auraiya News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव...पिता ने गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
औरैया में युवक का शव जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला
औरैया, अमृत विचार। एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिकिटा निवासी सोनू पुत्र वीरपाल 21 वर्ष मंगलवार रात को घर से कही चला गया था। परिजनों के ढूंढने के बाद भी कुछ जानकारी नहीं हो सकी। इधर, बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर सोनू का शव लटकता मिला।
ग्रामीणों ने मृतक के पिता और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्माहत्या का लग रहा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता वीरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 मार्च को गांव के लोगों ने धमकी दी थी कि अगर तुम्हारा पुत्र सोनू हमारे गांव की ओर दिखाई दिया तो उसे मारकर पेड़ पर टांग देगे। पिता ने पुत्र की हत्या में गांव के लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: कैथा गांव में युवक की हत्या...आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
