लखनऊ: रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के गाजीपुर थाना इलाके के संजय गांधी पुरम में एक रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है। बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद तिवारी का शव उनके घर के बाथरूम में मिला है। उनके हाथ की नस कटी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई ऑप्रेशन  भी हुए हैं। पुलिस परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: बस अड्डे के सामने मिला युवक का शव, लोग बोले-डिवाइडर से टकराकर हुई मौत

संबंधित समाचार