प्रयागराज: नैनी बाजार में तीसरे दिन खेली गई कपड़ाफाड़ होली, फिल्मी गानों पर थिरके लोग  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के नैनी बाजार में बुधवार को होली के तीसरे दिन परंपरानुसार कपड़ाफाड़  होली खेली गई। इस दौरान बच्चे, बूढ़े और जवान सभी एकजुट होकर रंग से सराबोर होकर फिल्मी गाने पर झूमते और थिरकते रहे। तीसरे दिन होली की परंपरा यहां कई दशक से चली आ रही है। 

दरअसल एक बार दूसरी होली के दिन प्रशासन ने होली खेलने से मना कर दिया था। कारण दूसरे दिन शुक्रवार होने से नैनी बाजार के बगल ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज अदा करने के लिए जाना था। किसी के ऊपर रंग गिरने से माहौल बिगड़ने का खतरा था। लेकिन हिंदू समाज के लोगों ने रंग खेलने की बात कही। इस पर बीच का रास्ता निकाला गया कि होली दूसरे के बजाय तीसरे दिन खेल ली जाय। इस पर हिंदू समुदाय मान गया और तभी से तीसरे दिन होली खेलने की परंपरा शुरु हो गई। तब से नैनी बाजार में तीसरे दिन भी होली खेली जाती है। एक दूसरे को लोग खूब रंग लगाते हैं। इस होली को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहता है। बाजार जाने वाले दोनों मार्गों को बंद कर दिया जाता है। विवाद ना हो इसके लिए लोगों को बाजार जाने से भी रोका जाता है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: कोर्ट की सुनवाई पर 10 महीने बाद दर्ज हुआ दलित एक्ट में केस, जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार