Lok Sabha Election 2024 : कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी? जिन्होंने रामपुर सीट से किया नामांकन

Lok Sabha Election 2024 : कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी? जिन्होंने रामपुर सीट से किया नामांकन

सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी नामांकन पत्र जमा करते हुए।

रामपुर, अमृत विचार। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 27 मार्च नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। 26 मार्च की शाम तक सपा प्रत्याशी के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन, 27 मार्च को नामांकन के अंतिम दिन पूर्व आजम खां के इशारे पर आसिम राजा का नामांकन करा दिया गया। जबकि, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मोहिबुल्लाह नदवी के नाम पर मुहर लगाते हुए उनका भी नामांकन करा दिया है। मोहिबुल्लाह नदवी राजनीति में नया चेहरा हैं जबकि, आसिम राजा सपा के टिकट विधान सभी उपचुनाव और वर्ष 2022 में हुआ लोकसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से हार चुके हैं।

नामांकन पत्र जमा करते सपा प्रत्याशी आसिम राजा

नामांकन पत्र जमा करते सपा प्रत्याशी आसिम राजा

लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में पहली बार नवाब परिवार और आजम खां परिवार दूर रहेगा। सपा-कांग्रेस गठबंधन होने पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने लोकसभा चुनाव लड़ने से कदम पीछे खींच लिए। हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वयं ही ऐलान कर दिया था। लेकिन, पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली। समाजवादी के शोल बयां नेता मोहम्मद आजम खां की तकरीरें भी रामपुर के लोगों को सुनने नहीं मिलेंगी। आजम खां 18 अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में दो जन्म प्रमाण पत्र मामलों में सात साल की सजा काट रहे हैं। कोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में वर्ष 2024 में सपा का प्रत्याशी कौन होगा इस पर लंबी कवायद हुई। 

वर्ष 2022 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को 42192 वोटों के अंतर से शिकस्त दे दी थी। सपा में प्रत्याशी को लेकर मोड़ 24 मार्च को सीतापुर जेल में आजम खां से मिलने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद आया। आजम खां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि वह रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ लें। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी आजम खां की गुगली के आगे  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई जवाब नहीं दे सके।

26 मार्च की शाम तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं आने पर सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने पत्रकार वार्ता बुलाकर आजम खां का जेल से जारी किया हुआ पत्र मीडियाकर्मियों को पकड़ा दिया। पत्र में रामपुर संगठन द्वारा चुनाव से बहिष्कार किए जाने की बात कही गई थी। आजम खां का यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चुनाव से बहिष्कार की बात करने वाले आसिम राजा ने रातों-रात फैसला बदलकर 27 मार्च को सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करा दिया है। 

दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मोहिबुल्लाह नदवी के नाम की घोषणा कर दी और उनका नामांकन पत्र जमा करा दिया। सपा के दोनों प्रत्याशी अधिकृत होने का दावा कर रहे हैं। 30 मार्च को नामांकन वापसी है तब तक तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद राजनैतिक पंडित जता रहे हैं। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि सपा का तोपखाना रोड स्थित कार्यालय प्रशासन ने सील करा दिया है। इसके बाद राजद्वारा स्थित कैंप कार्यालय पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे। जबकि, उनका इंतजार होता रहा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि उनके कार्यक्रम की सूचना मिलती तो उनके कार्यक्रम में निश्चित रूप से पहुंचते।

पूर्व मंत्री आजम खां के निर्देश पर रामपुर लोकसभा सीट से आसिम राजा नामांकन पत्र जमा करा दिया गया है। आसिम राजा ही रामपुर लोकसभा सीट के लिए अधिकृत प्रत्याशी हैं। - अजय सागर, जिलाध्यक्ष सपा

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पाले में डाली प्रत्याशी की गेंद, आसिम बोले- चुनाव के बारे में नहीं मिला जवाब 

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव या सुब्रत पाठक...कौन बनेगा कन्नौज का सांसद? समझिए समीकरण
मुरादाबाद : 40 साल की महिला का वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची 8वीं की छात्रा, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर की कार्रवाई की मांग...डीएम ने दिए जांच के आदेश
2023-24 जनवरी-मार्च: तिमाही पीएनबी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में करीब तीन गुना होकर 3,010 करोड़ रुपये
EPF: आशा बहु समेत सभी संविदा कर्मचारियों को मिलेगा भविष्य निधि का लाभ, जानें क्या बोले आयुक्त 
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन पत्र किया दाखिल, मंडी लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा