Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, नवनीत राणा को अमरावती से मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती और गोविंद करजोल को चित्रदुर्ग सीट से से दिया टिकट 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अब इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने बुधवार शाम लोकसभा चुनावों के लिए अपनी सातवीं सूची में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत नामों के अनुसार राणा महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से उम्मीदवार होंगी जबकि कर्नाटक की चित्रदुर्ग (सु.) सीट से गोविंद करजोल को भाजपा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किये जबकि हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट के उप चुनाव में मुख्यमंत्री सैनी को उतारा गया है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली HC से CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

संबंधित समाचार