बरेली: सेटेलाइट बस अड्डे का चार साल बाद भी नहीं हो सका विकास, आगे नहीं आई कोई कंपनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: सेटेलाइट बस अड्डे का पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत एयरपोर्ट की तर्ज पर विकास अधूरा है। टेंडर होने के बाद भी बस अड्डे को विकसित करने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में सुविधाएं बढ़ाने के लिए बस अड्डों को एयरपोर्ट की तरह विकसित करने का फैसला लिया था, लेकिन चार साल बाद भी सेटेलाइट बस अड्डे को विकसित करने का काम शुरू नहीं हो सका है। पिछले साल मुख्यालय की तरफ से निविदाएं डाली गई थीं, लेकिन किसी कंपनी का निर्माण के लिए चयन नहीं हो सका। 

विकसित होने के बाद बस अड्डे पर एसी वेटिंग हाल, शीतल पेयजल, फूडकोर्ट, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, माडर्न टायलेट, एटीएम, लगेज स्कैनर आदि सुविधाएं होंगी। बरेली रीजन के सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे को एयरपोर्ट की तर्ज पर जो भी काम होने है, वह मुख्यालय स्तर से ही किए जाएंगे। बस अड्डे के निर्माण के लिए अभी तक कोई भी कंपनी आगे नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुराने बस अड्डे से नाॅवल्टी चौराहा होकर नहीं जाएंगी बसें, अब इस रूट से गुजरेंगी

संबंधित समाचार