लखनऊ: ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे सफाईकर्मी, विवरण फीड-नहीं चलेगी मनमानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गांवों में सफाई कर्मियों की मनमानी अब नहीं चलेगी। उन्हें रोजाना पंचायत भवन में ऑनलाइन हाजिरी लगानी पड़ेगी। इसके लिए सफाई कर्मियों का पोर्टल पर विवरण फीड किया गया है।

गांवों में तैनात सफाई कर्मी जल्द ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए जिले में करीब 800 सफाई कर्मियों का विवरण पोर्टल पर फीड किया गया है। जो पंचायत भवनों में तैनात पंचायत सहायक के माेबाइल पर रोजाना एप पर हाजिरी लगाएंगे। मकसद इस व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी और नियमित सफाई कर्मियों को गांवों में जाना पड़ेगा। क्योंकि ज्यादातर सफाई कर्मी गांवों की जगह कार्यालयों में या फिर अधिकारियों के आवास पर काम करने की शिकायतें रहती हैं। इस कारण गांवों की नियमित सफाई नहीं हो पाती है।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: तीन चरणों में प्रशिक्षित किये जाएंगे मास्टर ट्रेनर, लखनऊ DM ने दिए ये निर्देश

संबंधित समाचार