Lok Sabha Chunav 2024: अंगूठा टेक अनवार खां ने सलमान खुर्शीद को दी थी टक्कर...हर किसी की मदद के लिए रहते थे आगे

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

अंगूठा टेक अनवार खां ने सलमान खुर्शीद को दी थी टक्कर

फर्रुखाबाद, (चंद्रपाल सिंह सेंगर)। कहते हैं राजनीति में शिक्षित होना जरूरी नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में पारंगत होना बहुत महत्वपूर्ण है। तभी तो कम पढ़े-लिखे लोगों को राजनीति ज्यादा भाती है और यह लोग पढ़े-लिखे लोगों को टक्कर देते हैं। 

वर्ष 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला भी था। अंगूठा टेक अनवार खां ने कैंब्रिज से पढ़ाई कर लौटे सलमान खुर्शीद को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि अंत में जीत का ताज सलमान खुर्शीद के सिर ही बंधा था।

विकास खंड कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी अनवार खां अंगूठा टेक जरूर थे, लेकिन राजनीति के क्षेत्र में वह किसी डिग्री धारक से कम नहीं थे। वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले अनवार खां पर सपा ने दांव लगाते हुए चुनावी मैदान में उतारा। 

वहीं कांग्रेस ने पितौरी के ही रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद आलम के बेटे कैंब्रिज से पढ़ाई पूरी कर लौटे सलमान खुर्शीद को टिकट दी। चुनाव के दौरान सलमान खुर्शीद को अनवार खां ने कड़ी चुनौती दी। आखिरकार कांटे की टक्कर में सलमान खुर्शीद ने 38,150 वोटों से  जीत दर्ज की तो अनवार खां उप विजेता रहे थे।

हर किसी की मदद करने में पीछे नहीं रहते थे अनवार खां

अनवार खां को जनता ऐसे ही नहीं पसंद करती थी। छोटे से छोटे कार्यकर्ता व उनके यहां फरियाद लेकर आए ग्रामीण के लिए वह पुलिस तक से भिड़ जाते थे, जबकि सलमान खुर्शीद किसी भी मामले में हस्तक्षेप करने से कतराते थे। 

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट

जनपद से अब तक निर्वाचित सांसद


वर्ष         सांसद          पार्टी

 

1952    मूल चंद्र दुबे   कांग्रेस

 

1957    मूल चंद्र दुबे   कांग्रेस

 

1962    मूल चंद्र दुबे   कांग्रेस

 

1963 राम मनोहर लोहिया संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (उप चुनाव)

 

1967  अवधेश चंद्र सिंह राठौर कांग्रेस

 

1971  अवधेश चंद्र सिंह राठौर  कांग्रेस

 

1977   दया राम शाक्य     जनता पार्टी

 

1980  दया राम शाक्य      जनता पार्टी

 

1984  खुर्शीद आलम खां   कांग्रेस

 

1989  संतोष              भारतीय जनता दल

 

1991 सलमान खुर्शीद       कांग्रेस

 

1996 सच्चिदानंद हरि साक्षी भाजपा

 

1998 सच्चिदानंद हरि साक्षी भाजपा

 

1999 चंद्र भूषण सिंह           सपा

 

2004  चंद्र भूषण सिंह           सपा

 

2009  सलमान खुर्शीद      कांग्रेस

 

2014   मुकेश राजपूत       भाजपा

 

2019  मुकेश राजपूत        भाजपा

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2024: माथे पर तिलक लगा भाइयों के लिए मांगी सुख समृद्धि...शगुन के तौर पर उपहार भेंट कर रक्षा का लिया संकल्प

संबंधित समाचार