Bareilly News: 'आओ बताएं तुम्हें अंडे का फंडा...'अंडा वेज है या नॉनवेज?, जान लीजिए जरूरी बात

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। अधिकतर लोगों ने ये तो सुना ही होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, इसकी वजह है की अंडा सेहत का खजाना होता है। इसलिए इसे खाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अधिकतर लोग इसे मांसाहारी मानकर इसे खाना तो दूर छूना भी पसंद नहीं करते हैं। जबकि कुछ लोग अंडे को शाकाहारी मानते हैं। 

ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि अंडा शाकहारी होता है या फिर मांसाहारी। क्योंकि मांसाहारी व्यक्ति को तो इसका सेवन करने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन शाकाहारी हमेशा इसी दुविधा में रहते हैं की अंडा वेज है या नॉनवेज। जिसका जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं, ताकि अंडे को मांसाहारी समझकर न खाने वालों की दुविधा समाप्त हो सके।

डॉ. एके तिवारी ने बताया कि आज कल समाज में ये भ्रम है कि अंडा मांसाहारी है, जो एक किस्म का सिर्फ भ्रम ही है। क्योंकि जो अंडा अनफर्टिलाइज्ड है, उसमें कभी भी चूजा नहीं आ सकता। जबकि फर्टिलाइज्ड अंडा मांसाहारी होता और उसमें से चूजा निकलता है। 

वहीं बाजारों में भी बिकने वाले लगभर सभी अंडे अनफर्टिलाइज्ड ही होते हैं, इसलिए इन अंडों को शाकहारी व्यक्ति भी खा सकता है। उन्होंने बताया कि अंडा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है, इसलिए माता पिता को अपने बच्चों को अंडे जरूर खिलाने चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने पथराव के बाद की फायरिंग...21 लोगों पर FIR

 

संबंधित समाचार