बरेली: युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने पथराव के बाद की फायरिंग...21 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: सुभाषनगर में एक युवक की 21 लोगों ने घेरकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने युवक पर पथराव और फायरिंग भी की। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवनगर, मढ़ीनाथ निवासी अंकुश सक्सेना ने बताया कि उससे राहुल गोस्वामी, जितेन्द्र, भूरा, अक्षय, विनोद यादव, विवेक गोस्वामी और अन्नू रंजिश मानते हैं। 26 मार्च को शाम पांच बजे वह मढ़ीनाथ पुलिया पर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी और उसके 10-15 अज्ञात साथी आ गए और घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग की। कुछ आरोपियों ने पथराव भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक दिन पहले दूसरे युवक पर किया था पथराव
मढ़ीनाथ निवासी आकाश गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की कि 25 मार्च को वह मोहल्ले में होली खेलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुलेट पर सवार विनोद यादव, जितेन्द्र भोपा और राहुल गोस्वामी ने बाइक का पहिया चढ़ा दिया। विरोध करने पर आरोपियों के साथी अक्षय, अन्नू , विवेक और आठ से दस अज्ञात लड़के आ गए और पथराव कर दिया, जिससे उसके सिर में 15 टांके आए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुराने बस अड्डे से नाॅवल्टी चौराहा होकर नहीं जाएंगी बसें, अब इस रूट से गुजरेंगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज