बदायूं: किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर दो मंजिल छत से धक्का देकर मारने की कोशिश

थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा निवासी व्यक्ति की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

बदायूं: किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर दो मंजिल छत से धक्का देकर मारने की कोशिश

बदायूं, अमृत विचार। अपने घर से बाहर गई किशोरी का एक युवक ने मुंह दबा लिया और उसे अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हत्या करने के लिए उसे दो मंजिल छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख सुनकर आरोपी का बड़ा भाई आ गया। उसने किशोरी के परिजनों से गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

दरअसल, मामला थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। साथ में उनकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी कक्षा सात में दिल्ली में पढ़ती है। होली के त्योहार के चलते वह परिवार के साथ अपने घर आ गए थे। होली का त्योहार मनाया था। 

मंगलवार आधी रात उनकी बड़ी बेटी घर के सामने खाली प्लाट में बनाए बाथरूम में शौच करने गई थी। इसी दौरान गली में रहने वाले मोनू आ गया। बेटी का मुंह दबाकर अपने घर पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने विरोध किया तो दो मंजिल पर ले जाकर छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता पास में एक प्लाट में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल हो गई। वह चिल्लाने लगी। काफी देर तक उसके वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। 

वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी मोनू का भाई राजीव मिला। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। परिजन बेसुध पीड़िता को लेकर रात में ही थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का रहा। 

होश में आने पर किशोरी ने पुलिस को अपने बयान में अपने साथ दुष्कर्म होने और छत से फेंकने की बात कही। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, छत से फेंकने, मारपीट और आरोपी राजीव के खिलाफ गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वहीं, दातागंज सीओ केके मिश्रा ने बताया कि दोपहर के बाद पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसमें दुष्कर्म के बाद छत से धक्का देने की बात कही है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छत से धक्का देने के आरोप की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी मोनी को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं : पिछली बार गुन्नौर ने किया था सपा का तख्तापलट, यादव बाहुल्य क्षेत्र में पहली बार BJP को मिले थे बंपर वोट

ताजा समाचार