बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। पार्टी सूत्रों के …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ इस सूची को साझा किया है।

सूची में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह , पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर भी चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके अलावा निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृति आजाद, संजय निरूपम, उदित राय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस, राजद और वाम पार्टी के साथ महागठबंधन का प्रमुख सहयोगी है। पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीट हासिल हुई है। पहले चरण में, कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

संबंधित समाचार