शर्मनाक: सगे भाई ने बहन संग की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा इलाके में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सगे भाई ने बहन से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया उनके माता-पिता का निधन हो गया था। आरोप है कि भाई शराब के नशे में उनके साथ आए दिन उससे बिना वजह विवाद करते रहता है। विरोध करने पर धमकी देता है। 

बताया पूर्व की भांति ही बुधवार को भी भाई नशे में गाली गलौज कर रहा था। उसने विरोध किया तो छेड़छाड़ की और तौलिया से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हीना बनी संगीता, प्रेमी महेश संग मंदिर में रचाई शादी, कहा- अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं.., देखें Video

संबंधित समाचार