बरेली: सी-विजिल एप पर करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव की शिकायतों के निस्तारण और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सी विजिल एप विकसित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि एप के माध्यम से मिलने वाली शिकायत का सौ मिनट के अन्दर निस्तारण किया जाएगा। गड़बड़ी का सबूत देने के लिए फोटो, वीडियो या ऑडियो भी भेज सकते हैं। इस एप के जरिये मतदाता भी चुनाव में निगरानी कर सकते हैं। एप के माध्यम से उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं, जहां गड़बड़ी हो रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रिश्वत लेते उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय का लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार, कोचिंग संस्थान के पंजीकरण के लिए मांगे रुपए

संबंधित समाचार