अमरोहा: श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आज प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि आज अमरोहा के रजबपुर में श्रीवेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क किया। वहीं मंच से लेकर हैलीपेड तक सभी व्यवस्थाओं को भी पूरा किया गया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। आज मुख्यमंत्री श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड पर उतरेगा। 1:55 पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध सम्मेलन में संबोधित करेंगे। तीन बजे से 3:15 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। 3:20 पर मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। एएसपी राजीव सिंह तैयारियों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- अमरोहा : अब तक 236 प्रत्याशियों में से छह महिलाएं लड़ीं लोकसभा चुनाव, संसद नहीं पहुंची कोई महिला

संबंधित समाचार