शाहजहांपुर: पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंधौली (शाहजहांपुर), अमृत विचार। ससुरालियों द्वारा पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ढाकिया हमीद नगर निवासी सतेंद्र (24) पुत्र शिव सिंह गुरुवार को ससुराल से अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए गया था। वहां पर ससुराल वालों से कुछ कहासुनी हो गई और उन्होंने उसकी पत्नी को विदा करने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर युवक ने रात के समय जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। इस दौरान इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 1 साल की बच्ची छोड़ गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गला भी रेता, सुबह सड़क किनारे मिला शव

संबंधित समाचार