रायबरेली: युवती का कमरे में मिला शव, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। डलमऊ थाना क्षेत्र में एक गांव में युवती का शव उसके ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घर के अन्य सदस्य बाहर थे, युवती घर पर अकेली थी। शुक्रवार सुबह जब वह अपने अपने घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस के रहने वाले अन्य लोगों ने उसे आवाज दी। जब वह नही निकली तो घर पर जाकर देखा, जहां पर उसका शव देखते ही हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। 

थाना क्षेत्र के पूरे झब्बा मजरे नरेंद्रपुर गांव निवासी राज बहादुर सोनकर की पुत्री वेद कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मिला है। जहां पर शव पड़ा मिला उसके आसपास खून के निशान भी मिले है, ग्रामीणों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है, क्योंकि वह घर पर अकेली थी। मृतका के छोटे भाई ने दुष्कर्म और हत्या करने की आशंका जताई है। बताया कि विवाह भी तय था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि युवती का शव मिला है, जांच पड़ताल की जा रही  हैं, सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें -हरदोई: पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता व कृषि अधिकारी के मकान से लाखों की चोरी से दहशत..

संबंधित समाचार