बरेली: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बंशीनगला निवासी नेतराम का 28 वर्षीय बेटा विशाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। गुरूवार की देर शाम वह किला से सामान लेने जा रहा था। इस दौरान श्मशान भूमि फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता मृतक के परिवार को चला तो कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: होली के बाद से बढ़ रहे सीने में दर्द और वायरल फीवर के मरीज, जानें डॉक्टर की सलाह

संबंधित समाचार