बदायूं: आढ़ती के घर के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। चोरों ने कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र निवासी गल्ला आढ़ती के घर को निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर नगदी समेत लगभग सात लाख रुपये की चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

मंडी समिति के पास सुंदरनगर निवासी सौरभ सिंह की उसावां में गल्ला आढ़त है। पिछले साल ही उन्होंने अपना मकान बनवाया था। वह होली मनाने के लिए परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। गुरुवार रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पड़ोसियों ने शुक्रवार सुबह फोन करके सौरभ सिंह को सूचना दी। वह घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: ट्रेन से कटकर नगर पालिका के संविदाकर्मी की मौत

संबंधित समाचार