Kanpur: 22 साल के पोते ने 80 वर्षीय दादी को बनाया हवस का शिकार…मारपीट कर दांत भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक 22 वर्षीय पोते ने अपनी 80 वर्षीय दादी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बिल्हौर थानाक्षेत्र के एक गांव पर 80 वर्षीय दादी घर पर अकेली सो रही रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय उनका नाती शराब के नशे में घुस आया। यहां उसने अपनी दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट भी की। जिससे वृद्धा का दांत टूट गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वृद्धा ने आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death News Live: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हुआ पूरा...बांदा CJM ने न्यायिक जांच के दिए आदेश

संबंधित समाचार