बरेली: 15 अक्टूबर से चलेंगी 18 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई ट्रेनों के पहिए अब धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने लगे हैं। दीपावली से पहले ही चलाई गई अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन कम होने की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई ट्रेनों के पहिए अब धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ने लगे हैं। दीपावली से पहले ही चलाई गई अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन कम होने की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 18 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से 12 जोड़ी यानि 24 ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। ये ट्रेनें करीब डेढ़ महीने के लिए ही चलाई जा रही हैं। 30 नवम्बर के बाद इनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।

इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 15 अक्टूबर से कर दी जाएगी जो अलग-अलग तारीखों पर अगल-अलग स्टेशनों से रवाना होंगी। इनमें एक ट्रेन बनारस से शुरू होकर वैष्णो देवी तक भी जाएगी। बरेली में ठहरने वाली ट्रेनों में पांच जोड़ी ट्रेनें साप्ताहिक हैं। बाकी का ठहराव जंक्शन पर हर दिन होगा।

संबंधित समाचार