हरदोई: सड़क के किनारे शव मिलने से फैली दहशत, पुलिस ने शुरु की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस बता रही है सड़क हादसा,लेकिन पब्लिक बोली हुई हत्या

हरदोई, अमृत विचार। गांव के बाहर से निकली चकरोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की खबर से सनसनी फैल गई। उसके पास तमाशबीनों की भीड़ लग गई। एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने इस बारे में वहां आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस‌ के मुताबिक युवक की मौत सड़क हादसे में हुई,जबकि पब्लिक सोंच रही है कि उसकी हत्या की गई।

बताया गया है कि शुक्रवार की भोर पहर पिहानी कोतवाली के रहीमपुर सरैया गांव के बाहर से निकली चकरोड के किनारे एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया। उसने लाइनिंग वाली हल्की आसमानी शर्ट और कत्थई पैंट के अलावा पैर में हवाई चप्पल पहन रखी थी। इसका पता होते ही एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने युवक के बारे में आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ पिहानी धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई। बाकी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। वही पब्लिक के बीच युवक की हत्या करने की बातें हों रहीं है। पुलिस हर एक पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -UP news: हरदोई में आधी रात खूंटे में बंधे गोवंश को रौंदते हुए मकान में घुसा ट्रक

संबंधित समाचार