बरेली: प्रेमी के साथ गई पत्नी तो पति ने किया आत्मदाह
फतेहगंज पूर्वी(बरेली), अमृत विचार। पति बाहर मजदूरी करने गया, तो पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। लौटने के बाद वह पत्नी को बुलाने गया। इस पर पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर पति ने रात में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के लिए बरेली चिकित्सालय में भर्ती …
फतेहगंज पूर्वी(बरेली), अमृत विचार। पति बाहर मजदूरी करने गया, तो पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। लौटने के बाद वह पत्नी को बुलाने गया। इस पर पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर पति ने रात में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के लिए बरेली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहगंज पूर्वी के शाहपुर बनियान के गांव पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका बेटा सुनील घर से बाहर रहकर मजदूरी कर रहा था। पत्नी गांव में अकेली रह रही थी। बरेली के मोहल्ला मणिनाथ के मुकेश का आना जाना लगा तो सुनील की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में प्रेम हो गया। पत्नी मायके जाने को कह कर प्रेमी के साथ चली गई। बाहर से लौटकर सुनील आ गया और प्रेमी के घर पहुंचा। प्रेमी के घर मिली पत्नी से सुनील ने घर चलने को कहा तो पत्नी ने वापस लौटने से इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर अपने गांव में घर के कमरे का दरवाजा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
आग को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। घर वालों ने गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर सुनील को बाहर निकाला। तब तक सुनील काफी झुलस चुका था। सुनील को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बरेली मे भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। सुनील की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि जब 20 अगस्त को अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी उसके घर पर नहीं मिली और घर में 50 हजार की नगदी व जेवरात भी नहीं थे। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने तहत सुनील की पत्नी व प्रेमी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
