बरेली: युवती बोली- ‘युवकों से संबंध बनाने को कहती है मां, पिता की जान को भी खतरा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नशे और अय्याशी की आदी एक महिला ने बेटी पर भी अपनी तरह दूसरे युवकों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। किशोरी ने विरोध किया तो मां नाराज हो गई और मारपीट करने लगी। बच्चों के पक्ष में जब पिता खड़े हुए तो लड़की के मामा सामने आ गए और रंगदारी मांगने लगे। …

बरेली,अमृत विचार। नशे और अय्याशी की आदी एक महिला ने बेटी पर भी अपनी तरह दूसरे युवकों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। किशोरी ने विरोध किया तो मां नाराज हो गई और मारपीट करने लगी। बच्चों के पक्ष में जब पिता खड़े हुए तो लड़की के मामा सामने आ गए और रंगदारी मांगने लगे। पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

प्रेमनगर इलाके के चाहबाई मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि उसकी मां का चाल-चलन सही नहीं है। आरोप है कि उसकी मां नशे की गोलियां खाती है। साथ ही उसके संबंध गैर युवकों से भी हैं। किशोरी ने बताया कि एक दिन उसने अपनी मां को पिता की दुकान पर काम करने वाले युवक के साथ पकड़ लिया था। तब उसकी मां ने युवक को भगा दिया और उसके साथ मारपीट की।

युवती ने बताया कि जब उसके पिता ने समझाया तो मां और मामा हमलावर हो गए। साथ ही उन लोगों ने रंगदारी के रूप में 50 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां और मामा पिता की कभी भी हत्या करा सकते हैं। इस प्रकरण में जब उसने एसएसपी बरेली से शिकायत की तो पीड़िता के मामा और मां उसके घर में घुस आए और मारपीट कर उसे पकड़कर ले जाने लगे।

किशोरी ने बताया कि उसकी मां उसकी, उसके भाई की और पिता की हत्या करा सकती है। लड़की का कहना है कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुकी है लेकिन न्याय नहीं मिला है। इस प्रकरण में एसएसपी ने सीओ प्रथम को जांच के आदेश किए हैं।

संबंधित समाचार