प्रयागराज: कालेज में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव, नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। यमुनानगर के खीरी थानान्तर्गत लेड़ियारी बाजार में स्थित शिव जियावन इंटर कालेज के प्राइमरी विभाग के एक कमरे में युवक का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शिव जियावन इंटर कालेज के प्राइमरी विभाग के एक कमरे में शुक्रवार शाम एक युवक फंदे से झूलता मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते हो देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस सहायता केन्द्र लेड़ियारी के इंचार्ज उपनिरीक्षक अजय कुमार मौके पर पहुंचे। 

आनन फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों को भी दिखाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बलई पुत्र सालिक राम निवासी ग्राम खरका, थाना खीरी के रूप में हुई।उसका ननिहाल पवांरी ग्राम में है। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कारोबारियों ने की प्रशासन से अपील, कहा- नहीं जमा कराएं लाइसेंसी असलहे, मांगी छूट, बताई यह मजबूरी...

संबंधित समाचार