बलरामपुर: तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ 147 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। सोहेलवा सैंक्चुअरी में गुरुवार बनकटवा रेंज अन्तर्गत भवनियापुर गांव मे रजवंत सिंह के सागौन टागियां मे बिना परमिट के सागौन के पेड ठेकेदार ज्ञान सिंह रमवापुर ने कटवाकर तीन ट्रैक्टर ट्राली पर 86 बोटा सागौन लकड़ी लादकर ले जा रहे थे।

मुख्यबिर के सूचना पर संयुक्त टीम वन विभाग बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय उप वनाधिकारी जीवरखन,वन दरोगा दूधनाथ तथा एसएसबी नौवीं वाहिनी खंगरानाका एसआई संगुतुल सिंह,कांस्टेबल राकेश कुमार मीना, प्रवीण कुमार, अंकित आदि ने तीनों ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे लेकर बनकटवा रेंज ले गए।

इस संबंध मे रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि परमिट नही होने के कारण काटे गए 66बोटा की जगह 147 बोटा सागौन लकडी को सीजकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

यह भी पढे़ं: गोंडा: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसपी ने किया रूट मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर है पुलिस की नजर

संबंधित समाचार