बदायूं: उपनिरीक्षक को हत्या का अंदेशा, परिचितों को फोन करके कही यह बात...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: कोतवाली बिसौली में तैनात उपनिरीक्षक ने निरीक्षक, अपराध निरीक्षक और वरिष्ठ उपनिरीक्षक पर हत्या का अंदेशा लगाते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। अपने परिचितों को फोन किया और बताया कि यह लोग उनके हत्या करवाना चाहते हैं। परिजन आए और उन्हें अस्पताल लेकर गए। पुलिस के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

उपनिरीक्षक संजय सिरोही कोतवाली बिसौली में तैनात हैं। गुरुवार रात उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने सभी परिचितों को बारी-बारी से फोन किया। शुक्रवार सुबह भी उन्होंने पत्रकारों को फोन किया और अपनी हत्या की आशंका की बात की। खबर प्रकाशित करने की बात की। शुक्रवार को उनके परिजन पहुंच गए। सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची। 

उपनिरीक्षक को अस्पताल ले गए। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह सिजोफ्रेनिया के मरीज हैं। अपने मोबाइल में जितने भी नंबर थे उन्होंने सभी को फोन कर लिया। परिजनों उनकी बीमारी के बारे में पता है। सूचना पर उनकी पत्नी गुड्डो देवी और बेटा आए थे। उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं: सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ कुर्की वारंट जारी, इंस्पेक्टर-दरोगा का वेतन रोकने का आदेश...जानिए मामला

संबंधित समाचार