सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर कब्रिस्तान में घुसी हजारों की भीड़, कुछ ही देर में मुख्तार का शव किया जायेगा दफन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर/लखनऊ, अमृत विचार। मुख्तार अंसारी का जनाजा कड़ी सुरक्षा के बीच कालीबाग कब्रिस्तान पहुँच गया है। अब से कुछ ही देर बाद उसके शव को दफ़न किया जायेगा। जनाजे के साथ चल रही भारी भीड़ सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर अंदर घुस गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। डीएम और एसपी लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार लोगों की भीड़ को इकठ्ठा होने से रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जनाजे के साथ हजारों की भीड़ यहाँ पहुंची है। कब्रिस्तान के बाहर चारो तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। 

मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान कब्रिस्तान में परिवार के अलावा किसी को भी जाने पर रोक लगाई गई थी ,लेकिन हजारों की भीड़ ने इसे धता बता दिया है। है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, एक्स्ट्रा फोर्स लगाई गई है और पुलिस ने पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। 

ये भी पढ़ें -Video: कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर भारी फोर्स तैनात, मुख्तार के परिवार के सदस्यों को ही मिली अंदर जाने की इजाजत

संबंधित समाचार