बरेली: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत पर पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान देर रात तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा सका। किसान का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। खेत पर पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान देर रात तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा सका। किसान का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए भोजीपुरा थाने में तहरीर दी है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना पीतमराय गांव निवासी 63 वर्षीय अफसर अली खेती किसानी करते थे। अफसर के दामाद तसलीम ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें खेत पर देखने पहुंचे। मगर खेत पर नहीं मिलने से परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारी में फोन करने के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा सका।

जिसके बाद सुबह परिवार के लोग उन्हें तलाशने के लिए निकल गए। बाद में दोहना पावर हाउस के पास उनका शव पड़ा मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी पहचान की। सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बेटों और चार बेटियों के पिता थे। उनकी पत्नी की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सिर में लगी है चोट, निकल रहा था खून
परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह जब वह अपने पिता की तलाश कर रहे थे। तो उनका शव खेत में पड़ा हुआ। शरीर और चेहरे पर कई जगह चोट लगी होने से खून निकल रहा था। हालांकि परिवार के लोगों ने गांव में किसी से भी रंजिश होने से साफ इंकार किया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार