मुजफ्फरनगर में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वारदात शुक्रवार रात तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल के अनुसार पीड़ित परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन नाम का युवक किशोरी को पास के खेतों में ले गया जहां उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बंसल ने बताया कि सचिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत विभिन्न प्रावधानों में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच में पिता को मिली धमकी.. बेटे की जान बचाना चाहते हो या पैसा...

संबंधित समाचार