Auraiya Theft: एक ही रात में दो दुकानों में चोरी...पुलिस गश्त पर उठे सवाल, CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में दो दुकानों में चोरी

औरैया, अमृत विचार। फफूंद कस्बा के मुरादगंज तिराह पर बीती रात दो दुकानों के टट्टर काटकर चोर उसमें रखी गोलक से रुपये व मिठाई ले गये। पीड़ितों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाये है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करता युवक कैद हो गया है।

पहली घटना: मुरादगंज तिराह पर स्थित अमित कुमार पुत्र ज्ञान सिह निवासी मोहल्ला भराव की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि लगभग दस बजे वह दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। रात्रि में किसी समय दुकान के अंदर चोर ने टट्टर तोड़कर घुस आया और गोलक में रखे आठ हजार रुपये व मिठाई भर ले गया शनिवार की सुबह दुकान खोलने आये दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई।

*दूसरी घटना*: मुरादगंज तिराह पर सब्जी की दुकान किये रोशनपुर गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र भारत सिंह शुक्रवार की रात्रि आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रात्रि में आज्ञात चोर ने दुकान में लगे टट्टर को काट कर उसमे घुस आया और गोलक में रखे लगभग छह हजार रुपये आज्ञात चोर ने चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने आये तो जानकारी हुई।

ये भी पढ़े- Banda: Mukhtar Ansari की मौत के मामले में जिला कारागार पहुंचे अधिकारी...न्यायिक जांच के लिए गरिमा सिंह की गई नामित

संबंधित समाचार