Bareilly News: किला ओवरब्रिज पर रोडवेज की 2 बसों में जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा और ऑटो भी क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला ओवरब्रिज पर आज दोपहर रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। इस दौरान बसों की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा और एक ऑटो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं हादसे के दौरान किला ओवरब्रिज पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गई, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

दरअसल, किला थाना क्षेत्र में आज दोपहर सत्य प्रकाश पार्क के पास किला ओवरब्रिज से गुजर रही सीतापुर डिपो और बरेली डिपो की दो बसों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, वहीं इस हादसे की चपेट में में आने से ई-रिक्शा, ऑटो और बैट्री आटो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही कई लोगों की घायल होने की भी खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसकी सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर ओवरब्रिज पर यातायात का संचालन शुरू कराया। बताया जा रहा है कि रोडवेज की एक बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका, 25 लाख तक के लोन पर 15 से 35% तक की छूट...ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार