बरेली: छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, बना रहे शादी का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी में सातवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी युवक छात्रा के पिता पर शादी करने का दबाव बना रहा है। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सातवीं की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाली वरिस्पा बेगम और उसका बेटा साजिद उनकी बेटी को बहला फुसलाकर घर ले गए। वहां साजिद ने अपने मौसेरे भाई फराज से उनकी बेटी को मोबाइल दिलाया।

इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब आरोपी उनकी बेटी की शादी फराज से कराने का दबाव बना रहे हैं। इन्कार करने पर आरोपियों ने जबरन निकाह करने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-बरेली: बाइक सवारों ने कि ई-रिक्शा में महिला से छेड़छाड़, एक को पकड़ा साथी फरार

संबंधित समाचार