लखनऊ: होली मिलन समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल का लोगो हुआ लांच

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंउ में शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मण्डल का लोगो भी लाँच किया गया है।होली मिलन समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी और फूलों की होली खेली।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि समारोह के दौरान 18 वरिष्ठ व्यापारियों राजेंद्र कुमार अग्रवाल,राजकुमार बत्रा विजय कुमार छाबड़ा,गनेश अग्रवाल, अनिल विरमानी, सुशील गुरुननी, सतीश शर्मा, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, रामकुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, श्याममूर्ति गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, राकेश छाबड़ा, रवीश अग्रवाल आरिफ़ खां को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी व्यापारियों को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। 

40

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अग्रवाल सचेतक, अनिल विरमानी हरिश्चंद्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, पवन मनोचा, विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्रा, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, जितेंद्र सिंह चौहान, सुशील तिवारी, शशि शुक्ला, सौरभ तिवारी, मनीष वर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अरविंद पाठक, सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियंक गुप्ता, सतीश अग्रवाल भारत भूषण गुप्ता, रमेश मिश्रा, उत्तम कपूर, राजू अग्रवाल सतपाल सिंह ,रविंद्र गुप्ता, नीरज जोहार शाहिद सिद्दीकी नजमी आरिफ खान रविंद्र यादव संदीप कांत राजन विशाल अग्रवाल मनीष अरोड़ा के साथ सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Video: गरमाया मुख्तार की मौत का मामला, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल, कहा- पुलिस कुछ भी कर सकती है, हो सीबीआई जांच

संबंधित समाचार