पीलीभीत: बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के आश्रित समेत तीन को दी गई सहायता राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पीलीभीत,अमृत विचार। विश्व प्रकृति निधि की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जंगल सीमा के बाहर बाघ के हमले का शिकार हुए युवक के आश्रित समेत तीन लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। सहायता राशि के चेकों का वितरण डिप्टी डायरेक्टर द्वारा किया गया।

 पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज से सटे गांव पंडरी में 19 फरवरी को बाघ हमले में गांव निवासी छोटे लाल के पुत्र पंकज कुमार की मौत हो गई थी। घटना उस दौरान हुई, जब पंकज घर से खेत की ओर जा रहा था। जंगल सीमा से बाहर युवक की मौत होने पर उसके आश्रितों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।

वहीं 26 जनवरी को गांव चौड़ाखेड़ा निवासी हरदयाल की पत्नी मीना देवी बाघ हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके अलावा बराही रेंज में गत वर्ष 25 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान वॉचर गोकुल सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया गया। हमले में गोकुल सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे।

इधर शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने मृतक पंकज के आश्रित, मीना देवी एवं गोकुल सिंह को 10-10 हजार रुपए सहायता राशि के चेक सौंपे। यह सहायता राशि विश्व प्रकृति निधि की ओर से दी गई। इस दौरान विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: उधार बीयर न देने पर सेल्समैन के सिर में मारी लाठी, इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार