लखनऊ: रिटायर्ड जल निगम कर्मी की हत्या, बेड पर मिला निर्वस्त्र शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गाजीपुर इलाके में रहने वाले जल निगम विभाग से रिटायर्ड कर्मी की हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में बेड पर निर्वस्त्र मिला, अलमारी खुली व फर्श पर सामान बिखरा मिला। उनका परिचित मिलने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं। प्रथम दृष्टया लूट के बीच कर्मी के पहुंचने से आरोपियों द्वारा पहचाने जाने के डर से हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है।

एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया जल निगम विभाग से रिटायर्ड कर्मी पीएन अग्रवाल (92) का शालीमार ए ब्लॉक सर्वोदय नगर में दो मंजिला मकान बना है। उनके बच्चे नहीं हैं, पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह मकान के ऊपरी भाग रहते थे। जबकि नीचे के हिस्से में किरायेदार रहते थे। किरायेदार ही उनको खाना खिलाते थे। कुछ माह पहले किरायेदार दूसरे मकान में शिफ्ट हो गये थे, लेकिन अभी भी खाना देने आते थे। 

एसीपी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे पुरानी किरायेदार हर्षिता उनको खाना देने पहुंची तो मेन गेट व कमरे का दरवाजा खुला और बेड पर पीएन अग्रवाल का शव पड़ा मिला। हर्षिता की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे में रखी अलमारी खुली व फर्श पर सामान बिखरा मिला। शव निर्वस्त्र हालत में था, जबकि सैंडो बनियान उनके गले में फंसी थी। एसीपी ने प्रथम दृष्टया बनियान से गला दबा कर हत्या की आशंका जताई है। बताया घर में कैमरे आदि लगे नहीं मिले हैं। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

आर्थिक रूप से मजबूत थे

पीएन अग्रवाल के जल निगम से रिटायर्ड कर्मी थे। उनके परिवार में बच्चे भी नहीं थे। परिवार के नाम पर पत्नी ही थी। ऐसे में अधिक खर्च नहीं होने से वह आर्थिक रूप से काफी मजबूत थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया उनसे मिलने-जुलने वालों द्वारा ही वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका है।

पहचाने जाने पर हत्या की आशंका

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पीएन अग्रवाल की हत्या किसी पहचान के व्यक्ति ने ही की होगी। चोरी या लूट के इरादे से उनके घर पहुंचा होगा और रंगेहाथों पकड़े जाने व पहचान होने के डर से हत्या कर दी। चर्चा है कि मामले में पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Video: गरमाया मुख्तार की मौत का मामला, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल, कहा- पुलिस कुछ भी कर सकती है, हो सीबीआई जांच

संबंधित समाचार