नोएडा जेल में ही रहेगा यूके में रेप का सजायाफ्ता, यूके के साउथ वेल्स में 20 वर्षीय युवती से किया था दुष्कर्म
लखनऊ, अमतृ विचार। यूके के साउथ वेल्स में 20 वर्षीय युवती से रेप करने का आरोपी प्रत्यर्पण के बाद नोएडा जेल में रहेगा। आरोपी नोएडा का मूल निवासी है। प्रत्यर्पण होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (पीआर एंड एटीसी) ने यूपी शासन को जेल चिन्हित करने का निर्देश दिया था।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि आरोपी को नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) स्थित जेल में ही रखा जाएगा। गौरतलब होकि भारतीय मूल के यूके निवासी प्रीति विकल मूल रूप से नोएडा का रहने वाला है। साउथ वेल्स में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप लगे थे।
बताया जा है कि प्रीति विकल ने युवती को जबरिया अपने कंधे पर लाद लिया था। वह युवती को कंधे पर जबरिया लादकर कार्डिफ सिटी सेंटर ले जा रहा था। किंग एडवर्ड सप्तम एवेन्यू और नार्थ रोड पर लगे सीसीटीवी में यह घटना रिकार्ड हो गई थी। सजा के लिए यही फुटेज महत्वपूर्ण सबूत बना।
ब्रिटिश यंग आफेंडर्स इंस्टीट्यूट ने विकल प्रीति छह वर्ष नौ महीने के कारावास की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद भारत सरकार द्वारा प्रत्यर्पण संधि के तहत सजायाफ्ता प्रीति विकल को भारत के जेल में रखने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान गृह विभाग ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर जेल चिन्हित करने को कहा था। फिलहाल शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सजायाफ्ता विकल को नोएडा जेल में ही रखा जाएगा।
