RTE: चार हजार छात्रों के खाते में रुपये जाना शुरू...आरटीई के तहत प्रवेश लिए बच्चों को मिली धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आरटीई के तहत प्रवेश लिए बच्चों को मिली धनराशि

कानपुर, अमृत विचार। जिले के लगभग 4 हजार बच्चों के खातों में आरटीई योजना के तहत धनराशि पहुंचना शुरू हो गई है। धनराशि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश लेने वाले स्कूलों को भी बजट जारी कर दिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों और बच्चों के खातों में बजट जारी करना शुरू हो गया है। पिछले सत्र में प्रवेश पाए हुए छात्र-छात्राओं के खातों में पांच हजार रुपये जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों और बच्चों के खातों में सीधे धन जारी किया जा रहा है। 

पहली लॉटरी की प्रक्रिया जारी

आरटीई के तहत मौजूदा सत्र में 26 फरवरी को जारी लॉटरी की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। निजी स्कूलों की ओर से विभाग की ओर से जारी पत्रों के आधार पर प्रवेश लिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है जो निजी स्कूलों की प्रवेश प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। 

1 से शुरू होगा सत्यापन

आरटीई के तहत दूसरे चरणों के आवेदनों की जांच 1 से 7 अप्रैल तक होगी। दूसरे चरण की लॉटरी 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रवेश के लिए 17 अप्रैल तिथि निर्धारित की गई है। दूसरे चरण में आवेदन करने वाले ऐसे भी अभिभावक शामिल हैं जो पहले चरण की लॉटरी से बाहर हो गए थे।

ये भी पढ़े- मुख्तार अंसारी की तन्हाई बैरक के सीसीटीवी फुटेज सील, हेल्थ डोजियर की रिपोर्ट भी की जा रही है तैयार

संबंधित समाचार