प्रयागराज: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
फर्जी कंपनी बनाकर जमा कराते थे लोगों का पैसा
प्रयागराज। फर्जी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा जमा कराने और पैसा वापस न करने के मामले में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोनी देवी पत्नी विनोद निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी ने सोराव के पूर्व विधायक व अपनादल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने धोखाधडी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सोनी देवी के मुताबिक जमुना प्रसाद फर्जी कम्पनी बनाकर चलाते थे। उस कंपनी नही लोगों से पैसा जमा कराते थे। पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा देकर 45 लाख रूपये लिया था। मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने देते थे।
वहीं विनोद पुत्र रामसजीवन निवासी महेवा पश्चिम पट्टी ने बताया कि जमुना प्रसाद द्वारा फर्जी कम्पनी में पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा किया है। 5 लाख रूपये ले लिए थे। वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे है। कई बार थाने पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जमुना प्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी महेवा पश्चिम पट्टी के खिलाफ 156(3) सीआरपीसी 190/24 धारा 420/406/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
2017 से 22 तक रहे विधायक
जमुना प्रसाद सरोज 2017 से 2022 तक चुनाव विधानसभा की सीट से अपनादल एस इसके विधायक चुने गए थे। इसके साथ ही फरवरी 2022 में इन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद इन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इस समय मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी है।

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
