लखनऊ: पीएम मोदी के मेरठ आगमन पर सीएम योगी ने उनका जताया आभार, एक्स पर लिखा- 1857 में क्रांति का बिगुल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीएम मोदी आज रविवार को क्रांति का बिगुल फूंकने वाली वीरभूमि मेरठ से लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने वाले हैं। वो यहां पर एक बड़ी जनता रैली को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में सीएम योगी ने पीएम मोदी के आगमन पर अपने आफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट किया है। सीएम योगी ने लिखा- देश की आजादी के लिए सन 1857 में क्रांति का बिगुल फूंकने वाली वीरभूमि, बाबा औघड़नाथ जी की पावन स्थली जनपद मेरठ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! 

बता दें कि आज ही पीएम मोदी ने अपने मेरठ आगमन को लेकर ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। पीएम मोदी ने लिखा था- बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने अपने कामकाज से देशभर के मेरे परिवारजनों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। इसे और गति प्रदान करने के लिए देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कसी कमर, उतारे दो प्रत्याशी, इंडिया गठबंधन को दी धमकी!

संबंधित समाचार