IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को दिया 163 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा की 29-29 रनों की पारियों सहित टीम प्रयास के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें मैच गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत के तहत पहले विकेट लिये 34 रन जोड़े।

उमरजई ने पांचवें ओवर में मयंक को 16 रन पर आउटकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। उसके बाद सातवें ओवर में नूर अहमद ने ट्रैविस को 19 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद जो भी बल्लेबाज पिच आये उन्होंने तेजी से के साथ रन बटोरे। अभिषेक शर्मा ने 20 गेदों में दो चौके और दो छक्कों के साथ 29 रनों की पारी खेली। एडन मारक्रम ने 17 रन बनाये। हाइनरिक क्लासन 13 गेंदों में 24 रन और शाहबाज अहमद 20 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुये।

अब्दुल समद 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली। समद आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। कप्तान पैट कमिंस दो रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात जायंट्स की ओर से मोहित शर्मा ने तीन विकेट लिये। अजमतउल्लाह उमरजई, उमेश यादव,राशिद खान और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया। 

पैट कमिंस बोले-इस स्टेडियम में कुछ अद्भुत यादें मिलीं 

सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 12वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। आज यहां नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा यह एक अच्छा विकेट है और इसलिए वे बोर्ड पर कुछ रन लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में कुछ अद्भुत यादें मिलीं। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि लक्ष्य के बोर में सोचकर उन्हें पहले गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि स्पेंसर जॉनसन और साई किशोर को जगह आज टीम में नूर अहमद और दर्शन नालकंडे को शामिल किया गया है। 

दोनों टीमें इस प्रकार :-
सनराइजर्स हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मारक्रम, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और जयदेव उनादकट।

 गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्‍लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 : रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ दर्शकों की हूटिंग को बताया बेतुका, कही ये बात

संबंधित समाचार