बिजनौर : मधुमक्खियों के हमले में अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, महिला की मौत...छह लोग घायल
धामपुर, अमृत विचार। नहटौर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास मधुमक्खियों के हमले में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मधुमक्खियों के हमले के दौरान करीब छह लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
नहटौर क्षेत्र के गांव महमूदपुर भिक्का निवासी अमित के साथ गांव की बिरमो देवी बाइक पर बैठकर आ रही थी। बताया जाता है कि नहटौर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास मधुमक्खियो के झुंडों ने राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान अमित की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, बाइक पर बैठी महिला बिरमो देवी की मौत से परिजनों में कोहराम है।
पौड़ी हाई-वे पर पेड़ गिरने से कार सवार युवक की मौत
बिजनौर। मेरठ पौड़ी हाई-वे पर पेड़ गिरने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि बिजनौर शहर की इंद्रलोक कॉलोनी के सामने सवेरे आई आंधी में पेड़ सड़क पर गिर गया था, जिससे कर की टक्कर होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार क्षेत्र के मंडावली गांव के रहने वाले थे। वह गुड़गांव से कार द्वारा परिवार सहित अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें :बिजनौर : सऊदी अरब के विवाद मामले में पथराव, कई लोग गंभीर
