बाराबंकी: अचानक जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे डीएम, कर्मचारियों को सजग और सतर्क रहने के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार रविवार दोपहर के समय अचानक जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यरत समस्त कर्मचारियों से उनके पटल से सम्बंधित कार्यो की प्रगति समेत बाकी जानकारी ली।

उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों को उन्होंने पढ़ लिया है या नहीं। जिसके जवाब में सभी ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने सभी कर्मचारियों से कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को सजग और सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय के उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाए। 

इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील पांडेय, अभय वर्मा, जफर, हस्नैन, सुरेंद्र श्रीवास्तव, उपमा झा और प्रतिभा समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: लखनऊ के बिजनौर थानाक्षेत्र से पुलिस ने मकान से बरामद किए तीन शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

संबंधित समाचार