Kanpur Crime: नहर में पड़ा मिला युवक का शव...लोगों ने गला रेतकर हत्या कर फेंके जाने की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नहर में युवक का शव पड़ा मिला

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के जादवपुर गांव के पास रविवार शाम रामगंगा नहर में करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कई दिन पुराना शव होने से फूल चुका था। लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।

किसान नगर रोड किनारे स्थित जादवपुर गांव के पास रामगंगा नहर में रविवार दोपहर एक युवक का शव मृत मवेशियों के साथ उतराता मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव नहर से बाहर निकाला। शव बुरी तरह से फूल चुका था, जिसकी वजह से पहचान कर पाना कठिन था। 

युवक के शरीर पर लाल रंग का कच्छा, सफेद बनियान और लाइनदार शर्ट थी। गले में घाव को देख कर अनुमान लगाया गया कि धारदार हथियार से गलारेतकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया है। आसपास के लोगों ने शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र कनौजिया ने बताया कि शव सचेंडी की ओर से बहकर आया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में धर्म परिवर्तन को जा रहे थे 100 से ज्यादा लोग; पुलिस ने पकड़ा, इस तरह झांसा देकर कराने ले जा रहे थे धर्मांतरण

संबंधित समाचार