Kannauj Crime: खेत में ले जाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म...आरोपी मौसेरे भाई गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मौसेरे भाई गिरफ्तार

कन्नौज, तिर्वा, अमृत विचार। किशोरी को खेत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी दो मौसेरे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में फरार तीसरे आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शुक्रवार की रात उसके दो भाई पड़ोस के गांव मे हो रहे धार्मिक कार्यक्रम को देखने गए थे। रात करीब तीन बजे घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज पर वह पहुंची। दरवाजा खुलते ही पहले से मौजूद महसौनापुर गांव निवासी युवक, मौसेरे भाइयों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद गांव के बाहर मक्का के खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

शोर मचाने पर तीनों घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायलावस्था में वह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

पुलिस ने रविवार को आरोपी अंशू यादव व उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया। तीसरे की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में धर्म परिवर्तन को जा रहे थे 100 से ज्यादा लोग; पुलिस ने पकड़ा, इस तरह धर्मांतरण का दिया था झांसा...

संबंधित समाचार