लखनऊ: फोन पर पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम, परिजनों में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बीकेटी, अमृत विचार। बीकेटी के भवानीपुर गांव में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही गरिमा सिंह (26) ने कमरे में दुपट्टे से गला कसकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन परिजन उसे नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, गोसाईगंज के जगमत खेड़ा गांव मजदूर गोविंद कुमार (32) शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बीकेटी प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक भवानीपुर गांव निवासी गरिमा सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व हरधौरपुर गांव निवासी अंकित हुई थी। भाई निलाम्बुज ने बताया कुछ दिन पूर्व गरिमा पति अंकित से झगड़ा कर मायके आ गई थी। 

शनिवार रात फोन पर बहन व बहनोई के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद बहन ने दुपट्टे से अपना गला कस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 वहीं, गोसाईगंज के जगमत खेड़ा गांव मजदूर गोविंद कुमार की पत्नी मायके में बच्चों के साथ रहती है। वह आए-दिन पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। जिस वजह से पत्नी उससे अलग रहने लगी थी। शनिवार रात ग्रामीणों ने गोविंद के शव को गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटकता पाया।

यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश

संबंधित समाचार