प्रयागराज: 382 अंडरट्रायल बंदियों को जिला जेल में किया गया शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी सेंट्रल जेल का बोझ अब हल्का होने लगा है। धीरे-धीरे सेंट्रल जेल में बंद अंडरट्रायल बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। रविवार को सेंट्रल जेल में रहे 382 अंडरट्रायल बंदियों को जिला जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट करा दिया गया। 

सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के मुताबिक जिला जेल बनने के के बाद सेंट्रल जेल के बंदियों को काफी राहत मिली है। पहले सेंट्रल जेल में  क्षमता से अधिक बंदियों के होने से जयल में आने वाले नए बंदियों को काफी परेशानियां होती थी। अब जिला बनने से यहां से बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट कर दिया जा रहा है। 

वहीं जिला के जेल अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल से आने वाले अंडरट्रायल बंदियों को कड़ी निगरानी में बैरको में रखा जा रहा है। जो नियम सेंट्रल जेल में लागू होता था। वही यहां भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें:-संजीव बालियान का सनसनीखेज खुलासा, कल प्रचार के दौरान की गई उनकी जान लेने की कोशिश

संबंधित समाचार